फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जल्द होंगे 26 करोड़ की लागत से विकास कार्य

विज्ञापन
बरेली नगर निगम
विज्ञापन

18 कामों के लिए ऑनलाइन डाले गए टेंडर 19 जून को खुलेंगे, डेलापीर चौराहे से आईवीआरआई और संजयनगर पेेट्रोल पंप से डेलापीर चौराहे तक चौड़ी होगी सड़क

बरेली। शहर में जल्द ही करीब 26 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें पांच करोड़ की लागत से डेलापीर चौराहे से आईवीआरआई तक सड़क के चौड़ीकरण और डेलापीर चौराहे के सौंदर्यीकरण का भी प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा 15वें वित्त आयोग से शहर में अन्य सड़कों, नालों का निर्माण, तालाबों की खोदाई आदि कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि 15वें वित्त आयोग के तहत सड़कों, नालों के निर्माण, तालाबों की खोदाई आदि कार्य जल्द शुरू कराए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पहले चरण में 18 कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर ऑनलाइन टेंडर निकाले गए गए हैं, जो 19 जून को खुलेंगे। 15वें वित्त आयोग से शहर के विकास के लिए निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी कोरोना काल से पहले की गई थी, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाए। नगर निगम तालाबों की खोदाई का काम भी कराएगा। बारिश का पानी तालाबों में संचित किया जाएगा। तालाबों का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।

स्टेडियम रोड का ईंट पजाया तक हो चुका टेंडर

स्टेडियम रोड को ईंट पजाया तक चौड़ा करना भी प्रस्तावित है। ईंट पजाया चौराहे का सौंदर्यीकरण भी होना है। इसका टेंडर भी हो चुका है। यहां जल्द काम शुरू किया जाएगा। पहले निकाले गए 18 कामों के टेंडरों में से कुछ टेंडर दोबारा मांगे गए हैं। दरअसल, पिछली बार टेंडर प्रक्रिया में तीन से कम ठेकेदारों ने हिस्सा लिया था।

शहर में ये होंगे कार्य

  • - 6.90 करोड़ से स्टेडियम रोड पर संजयनगर पेट्रोल पंप से डेलापीर चौराहे तक सड़क और नाले का निर्माण।
  • - 8.02 करोड़ से डेलापीर चौराहे से आईवीआरआई तक सड़क का चौड़ीकरण, डेलापीर चौराहे का सौंदर्यीकरण।
  • - 2.36 करोड़ से डेलापीर तालाब का जीर्णोद्धार।
  • - 3.50 करोड़ से कूर्मांचल नगर में बड़ी बिहार होते हुए सौफुटा रोड तक नाला निर्माण व अन्य कार्य।
  • - 48 लाख से सुरेश शर्मा नगर में जोनल ऑफिस से संजयनगर मुख्य मार्ग तक नाला निर्माण।
  • - 1.34 करोड़ से शांति विहार में गलियों का निर्माण, होली चौराहा से सिठौरा तिराहे तक हॉटमिक्स और सीसी रोड का निर्माण।
  • - 74 लाख से जोगीनवादा में वनखंडीनाथ मंदिर से शिव डेयरी होते हुए संगम हॉस्पिटल तक नाली, सीसी रोड का निर्माण।
  • - 62.30 लाख से संजयनगर मुख्य चौराहे से त्रिमूर्ति तिराहे तक सीसी रोड निर्माण और नाली सुधार।
  • - 59 लाख से बजरंग कॉलोनी में कांशीराम आवास के निकट तालाब खोदाई और जीर्णोद्धार।
  • - 57.37 लाख महेशपुर अटरिया में तालाब की खोदाई और जीर्णोद्धार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें