फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार करोड़ रुपये से ग्रामीणों की सुविधा के लिए होंगे विकास कार्य

Sun, 03 May 2026 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। विकास खंड रामनगर सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। ब्लॉक प्रमुख विजेता सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में चार करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इससे गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

हालांकि, बैठक में सदस्यों की उपस्थिति काफी कम रही, जिस पर नाराजगी व्यक्त की गई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने आरोप लगाया कि उन्हें बैठक की सूचना समय पर नहीं मिली। कई सदस्यों को सफाई कर्मचारी के माध्यम से सूचना भिजवाई गई, जबकि लिखित एजेंडा सात दिन पहले मिलना चाहिए था। सूचना के अभाव में अधिकतर सदस्य बैठक में नहीं पहुंच सके। पारित प्रस्तावों में गांवों में सीसी रोड, पेयजल, इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण, हैंडपंप रीबोर व मरम्मत जैसे कार्य शामिल हैं।

बीडीओ रामनगर भगवानदास ने कहा कि सभी प्रस्ताव नियमानुसार शासन को भेजे जाएंगे। एडीओ पंचायत विष्णु दत्त शर्मा ने सदस्यों की शिकायतों को गंभीरता से लिया। उन्होंने भविष्य में सूचना व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। कार्यवाही रजिस्टर में इन प्रस्तावों को दर्ज किया गया। इस दौरान मजगामा ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह, प्रधान अजय पाल सिंह, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें