फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो डूडा 11 दिन में बनाएगा 6.89 करोड़ की सड़कें

Sun, 15 Mar 2015 01:13 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरीय विकास प्राधिकरण (डूडा) को टाइल्स की सड़क बनाने के लिए तीन से चार दिन में बजट की अवशेष राशि 6.04 करोड़ मिलने का इंतजार है। सूडा से ये बजट जारी करने में जानबूझकर देरी की जा रही है ताकि क्लोजिंग माह के बचे हुए दिन की मजबूरी बताकर उसे मनमाने तरीके से ठिकाने लगाया जा सके। बजट की अवशेष राशि सप्ताह भर में जारी होने की संभावना जतायी जा रही है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों की अल्पसंख्यक बहुल बस्तियों में इंटरलाकिंग सड़क और नाली निर्माण के लिए 17 फरवरी 2014 को 12 करोड़ 09 लाख 64 हजार का बजट स्वीकृत किया गया था। इसमें प्रोजेक्ट का 50 फीसदी 6 करोड़ चार लाख 82 हजार रुपये डूडा को इसी दिन जारी किए गए थे। इस धनराशि से एजाज नगर, एजाज नगर गौंटिया, फरीदापुर चौधरी, हुसैनबाग, लीचीबाग, परतापुर, रहपुरा चौधरी, सकलैनी नगर, सनौआ, जोगी नवादा, चकमहमूद, कंजादासपुर और गोविंदापुर में 59 सीसी टाइल्स की सड़कें और नालियों का निर्माण किया जाना था। बजट की आधी रकम में अभी 85 लाख रुपये खाते में पड़े हैं। अब तक इंटरलाकिंग सड़कों और नालियों का निर्माण 25 फीसदी भी नहीं हो पाया है। जो इंटरलाकिंग सड़कें और नालियां बनी हुए भी हैं, उनकी गुणवत्ता घटिया होने की शिकायत शासन तक पहुंची। फिर जांच के नाम पर खानापूरी कर सड़क और नाली निर्माण की गुणवत्ता की रिपोर्ट ओके करके भेज दी गई। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सूडा से बजट की बाकी बची राशि आधा क्लोजिंग माह बीतने तक जारी नहीं हुई। सूत्रों के मुताबिक सूडा और डूडा की मिलीभगत से इंटरलाकिंग सड़क और नाली निर्माण का अवशेष बजट 20 मार्च से पहले जारी करने की योजना है। बजट जारी होने के बाद क्लोजिंग माह के बचे 11 दिन के भीतर खर्च करने की मजबूरी दिखाकर मनमाने तरीके से ठिकाने लगाया जाएगा।

‘इंटरलाकिंग सड़क और नाली निर्माण में अभी पिछले बजट के ही 85 लाख रुपये खाते में पड़े हैं। अवशेष राशि एक सप्ताह के अंदर मिलने की संभावना है। बजट मिलते ही क्लोजिंग माह के बचे हुए दिनों में काम पूरा करा दिया जाएगा। ’ एसी तिवारी, पीओ डूडा      
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें