प्रदेश सरकार की पहल पर शनिवार रात करीब दस चालीस पर लखनऊ से प्रदेश भर के तीर्थ यात्रियों को लेकर समाजवादी तीर्थयात्रा स्पेशल ट्रेन बरेली पहुंची। इस ट्रेन का यूं तो बरेली में कोई स्टॉप नहीं था पर रेलवे स्टाफ को बदलने के लिहाज से करीब पंद्रह मिनट ट्रेन को स्टेशन पर रोका गया। ट्रेन में बरेली जिले के भी कुछ मुसाफिर थे। ट्रेन पूरी सजी हुई थी। इसमें बैठे बुजुर्गों के गले में यात्रा संबंधी आईकार्ड पड़े थे। वे सभी खुश नजर आ रहे थे। स्टाफ चेंज होने के बाद ट्रेन हरिद्वार दिशा में रवाना हो गई। ट्रेन में पहले से काफी सुरक्षा बंदोबस्त थे। बरेली से जीआरपी का स्कवायड भी इसके साथ रवाना हो गया।