फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतने अवरोधों में कहां दौडा़एंगे साइकिल!

Sat, 23 May 2015 12:24 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री की इच्छानुसार बरेली में बन रही एक सड़क में साइकिल ट्रैक को जोड़ तो दिया गया लेकिन इस ट्रैक पर ये साइकिल कई जगह फंस रही है। पेड़ ही नहीं, बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर और यूनीपोल अवरोध बन कर खड़े हैं। पहले से ही बेहतर सड़क रंग पोत कर भनई सी तो की जा रही है लेकिन अवस्थापना निधि से स्वीकृत शहामतगंज - सेटेलाइट फोरलेन को बीडीए साइकिल ट्रैक के साथ अजब अफरा तफरी में बना रहा है। साइकिल ट्रैक पहले तो एस्टीमेट में शामिल नहीं किया गया बाद में इसे अचानक  जोड़ देने से न तो  फोरलेन सड़क ठीक से  बन पा रही और न ही साइकिल ट्रैक बन पा रहा है। फोरलेन के एस्टीमेट में बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर तक शिफ्ट करने के प्रावधान नहीं है। न ही बीडीए और ठेकेदार ने इस बारे में अब तक बिजली विभाग से संपर्क किया।
विज्ञापन

शहामतगंज से सेटेलाइट तक सड़क को दिसंबर 2014 में बीडीए की अवस्थापना निधि से 6.73 करोड़ की लागत से फोरलेन चौड़ीकरण की स्वीकृति मिली थी।  काम नौ माह में पूरा होना है। बीडीए ने 6.44 करोड़ से फोरलेन चौड़ीकरण का एस्टीमेट बनाया। इसमें साइकिल ट्रैक शामिल नहीं किया गया। नियमानुसार साइकिल ट्रैक अलग से बनना था। पुराने एस्टीमेट में फेरबदल किए बिना फोरलेन के मानकों से समझौता करके 2.5 मीटर चौड़ा साइकिल ट्रैक बनवाना प्रारंभ कर दिया गया।  अफरातफरी में सड़क फोरलेन होने लगी और साइकिल ट्रैक भी बनने लगा। अतिक्रमण हटाने के इंतजाम नहीं हुए। ठेकेदार ने रास्ते में आने वाले अवरोधक न हटाकर बीच - बीच में सड़क और साइकिल ट्रैक ही टेढ़े कर दिए हैं।
मानकों को दरकिनार कर बन रही सड़क
चौड़ीकरण में सड़क की 7.5 सेंटीमीटर बीएम होनी है। इसके बाद चार सेंटीमीटर की फाइनल लेयर डाली जाएगी। अभी पुरानी बनी सड़क पर जो बजरी गिट्टी डाली गई, वह उखड़ने लगी है। सड़क के बीएम में 40 प्रतिशत कोलतार, 40 प्रतिशत बजरी गिट्टी और 20 प्रतिशत स्टोन डस्ट डाले जाने का मानक है। कोलतार की मात्रा 3.5 से 5 प्रतिशत होनी चाहिए। रोड पर बजरी, गिट्टी, स्टोन डस्ट और कोलतार की मात्रा निर्धारित मानक से कम डालने से सड़क बनते ही उखड़ने लगी है। सड़क पर वाहन अभी से हिचकोले खा रहे हैं।
विज्ञापन

 
‘बिजली पोल और ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने का कोई प्रस्ताव बीडीए से नहीं मिला है। बीडीए अपने स्तर से कार्य कराना चाहता है तो उसका 15 प्रतिशत सुपर विजन चार्ज कराना चाहिए। ’
- नंदलाल, एक्सईन बिजली

‘फोरलेन चौड़ीकरण में बिजली की पोल और ट्रांसफर शिफ्टिंग शामिल नहीं है। जहां साइकिल ट्रैक के बीच में पोल या ट्रांसफार्मर आ रहे हैं, वहां से ट्रैक घुमा दिया जाएगा। बजरी तुरंत ट्रैफिक चलने की वजह से उखड़ रही है। कोलतार की मात्रा ठीक है।’
विज्ञापन

-अजय सिंह, चीफ इंजीनियर बीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें