फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और डीएम साहब पहुंच गए स्कूल का हाल देखने

Sat, 23 May 2015 12:18 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह से सीवर के पानी में डूबे स्कूल का जिलाधिकारी ने आखिर कार निरीक्षण कर लिया। उनके साथ पूरी टीम थी। यह स्कूल सिर्फ इसलिए बंद जैसा था क्योंकि यहां तक पहुंचने का रास्ता बंद हो गया। शिकायतों के बाद भी जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्कूल में समय से पहले ही गर्मी की छुट्टी कर दी गई। स्कूल के गंभीर हालात को जब अमर उजाला ने मुद्दा बनाया तो जिलाधिकारी ने स्कूल पहुंचकर तमाम निर्देश दिए। वहां नापजोख शुरू हो गई है। अभिभावकों को उम्मीद है कि स्कूल खुलने पर अब बच्चों को सीवर के पानी से होकर नहीं गुजरना होगा।
विज्ञापन

यहां बात हो रही है रामगंगा नगर कालोनी स्थित बीडीए की ओर से बनवाए गए प्राथमिक विद्यालय की। पानी की निकासी के इंतजाम न होने से सीवर का पानी स्कूल के चारों तरफ भर गया है। तमाम बच्चों ने करीब दो माह पहले स्कूल आना बंद कर दिया। यह प्रकरण अफसरों तक पहुंचा। डीएम ने भी समस्या के समाधान के लिए आदेश दिये लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस संबंध में अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार की सुबह जिलाधिकारी ने स्कूल का निरीक्षण कार्यक्रम बनाया। उनके पहुंचने से पहले ही तमाम अफसर वहां पहुंच चुके थे। स्कूल की हालत देखकर डीएम गौरव दयाल हैरत में पड़ गए। किसी तरह पानी से बचकर डीएम स्कूल के बरामदे में गए। वहां मौजूद लोगों से पूंछा कि यह पानी कहां से आ रहा है। प्रधानाचार्य आशा शर्मा के साथ इलाके की महिलाआें ने बताया कि सीवरलाइन के टूटने से गंदा पानी भर रहा है। डीएम ने स्कूल के पीछे की स्थिति भी देखी। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अकीला आदिल और नरेंद्र सिंह पवार के साथ नगर स्वास्थ्य अधिकारी एसपीएस सिंद्धूू भी मौजूद रहे।

सूख चुके  तालाब में फिर से भरा जाएगा पानी
स्कूल के पिछले हिस्से में तालाब था। इसे सुखा दिया गया है। इसमें पहले सीवर का पानी जा रहा था। डीएम ने इसे देखा और बीडीए के अधिकारियों के अलावा एसडीएम व खंड विकास अधिकारी को भी भूमि अभिलेखों को देखने के निर्देश दिए। कहा कि यदि तालाब अभिलेखों में होगा तो उसमें पानी भरवाने की व्यवस्था की जएगी और आसपास के पानी की निकासी का भी बंदोबस्त किया जाएगा।
विज्ञापन


लोगों ने अमर उजाला का आभार जताया
लोगाें ने अमर उजाला का आभार जताया कि उनकी वजह से डीएम ने कालोनी में कदम रखा। स्थानीय निवासी संतोष सागर, मोहसिन खान, सैय्यद शकीला, इमरान ने बताया कि चार साल से कालोनी की समस्याओं को सुनने कोई अधिकारी नहीं आया। इस बार कुछ उम्मीद जगी है।
... और शुरू हो गया काम
 इलाके के लोगाें ने बताया कि डीएम के जाते ही कई विभाग के लोग स्कूल पहुंचे और उन्होंने पीछे की ओर खाली पड़ी जमीन की नापजोख की। साथ ही उन्होंने इलाके के लोगाें से बात कर जानकारी ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें