फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में जनधन के 2.62 लाख ‘जन’ अंगूठा छाप

Fri, 08 May 2015 12:55 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी जनधन योजना के तहत शून्य बैलेंस पर बरेली में अभी तक साढ़े सात लाख से अधिक खाते खुल चुके हैं। लेकिन इनमें से करीब दो लाख 62 हजार 500 खाताधारकों को योजना के सभी लाभ नहीं मिल पाएंगे। वजह यह कि ये अंगूठा छाप हैं और हस्ताक्षर नहीं कर पाने के चलते इन्हें रूपे कार्ड (एटीएम) नहीं मिलेगा। ऐसे में यह इस कार्ड पर एक लाख रुपये के दुर्घटना बीमा और 5000 रुपये के ओवरड्राफ्ट की सुविधा से वंचित रहेंगे।
विज्ञापन

जिले में गत 26 जनवरी तक करीब सात लाख से अधिक जनधन खाते खुल चुके थे। इन खाताधारकों को 30 हजार रुपये का जीवन बीमा का कवरेज है। लेकिन उनमें से भी अभी करीब डेढ़ लाख को रूपे कार्ड जिले के 39 बैंकों के 374 शाखाओं से बंटने शेष हैं। बुधवार को विकास भवन में हुई जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में बैंकों को निर्देश दिया गया कि वे तत्काल शेष रूपे कार्ड भी वितरित करा दें। साथ ही खाताधारकों को 45 दिनों में कार्ड एक्टीवेट करने को समझाएं ताकि योजना का पूरा लाभ पा सकें। हर खाताधारक को ओवरड्राफ्ट सीमा तय करने के तीन फार्मूले भी बताए। पहला कि छह माह में खाते से हुए लेनदेन की राशि के योग में छह से भाग देकर भागफल में चार से गुणा कर दें, दूसरा कि खाते से छह माह में क्रेडिट राशि में छह से भाग देकर भागफल निकाले और तीसरा कि पांच हजार रुपये की अधिकतम सीमा। तीनों से जो भी कम हो वही राशि ओवरड्राफ्ट के लिए तय होगी।

जीवन ज्योति योजना में रूपे कार्ड धारकों
का 5.30 लाख रुपये का होगा बीमा
बरेली (ब्यूरो)। नौ जुलाई को यहां संजय कम्यूनिटी हाल में केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी की मौजूदगी में शुरू हो रही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत जिले में करीब 25 लाख बैंक बचत खाताधारकों का दो-दो लाख रुपये का दोहरा बीमा होगा। यही नहीं, इस क्रम में प्रधानमंत्री जनधन योजना वाले रूपे कार्ड वाले खाताधारकों को कुल 5.30 लाख रुपये का बीमा कवर होगा। लीड बैंक मैनेजर मधुर मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि इस योजना में 342 रुपये और इस पर देय सर्विस टैक्स से सालाना चार लाख रुपये के अलावा रूपे कार्ड पर दुर्घटना बीमा वाला एक लाख रुपये एवं 30 हजार रुपये का जीवन बीमा कवर का लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें