फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप और ओवरहेड टैंक निर्माण को 28.34 करोड़ मिले

Fri, 03 Apr 2015 01:39 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल की देरी से ही सही शासन ने केंद्र सरकार की अर्बन इनफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्माल एंड मीडियम टाउन (यूआईडीएसएसएमटी) योजना के तहत नगर निगम को 28.34 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। बजट न मिलने से 17 ओवरहेड टैंक और 29 नलकूपों का निर्माण लटका हुआ था। अब यह निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

केंद्र की यूपीए सरकार ने यूआईडीएसएसएमटी योजना के तहत तीन साल पहले बढ़ती आबादी को पेयजल आपूर्ति के लिए शहर में 17 ओवरहेड टैंक और 29 नलकूपों के निर्माण को मंजूरी दी थी। इसके लिए 78.04 करोड़ की परियोजना स्वीकृत की गई। तत्कालीन सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने जलनिगम के इस प्रोजेक्ट को केंद्र से स्वीकृति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। नलकूपों और ओवरहेड टैंक का निर्माण 31 मार्च 2014 तक पूरा होना था। अब तक इस परियोजना पर करीब 43 करोड़ रुपये हो चुके हैं। बजट की दूसरी किस्त न मिलने से नलकूप और ओवरहेड टैंक निर्माण के अलावा नई पाइप लाइन बिछाने का काम भी लटका हुआ था। बजट की दूसरी किस्त जारी होने से अधूरे नलकूप और ओवरहेड टैंकों के निर्माण के काम तेजी से पूरे होने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे शहर के उन इलाकों में भी पीने का पानी पहुंचेगा जो अब तक पेयजल सप्लाई की पहुंच से दूर थे।
 
घपले में एक्सईएन हुए थे निलंबित
अब तक ओवरहेड और नलकूप निर्माण के अलावा पानी की पाइप लाइन बिछाने पर लगभग 43 करोड़ का बजट खर्च हो चुका है। पहली किस्त के बजट के खर्च में जल निगम की अनियमितताएं भी उजागर हो चुकी है। इसमें जलनिगम के तत्कालीन अधिशासी अभियंता दिनेश चंद्रा निलंबित कर दिए गए थे जो अब तक लखनऊ मुख्यालय से अटैच हैं।     
विज्ञापन


यूआईडीएसएसएमटी योजना में 28.34 करोड़ रुपये मिले हैं। इससे जल निगम को नलकूप और ओवरहेड टैंक निर्माण के काम पूरे करने में मदद मिलेगी। -आरबी राजपूत, सहायक अभियंता जलकल
यूआईडीएसएसएमटी योजना खबर का जोड़

इन इलाकों में दूर होगा पेयजल संकट  
विश्वनाथपुरम, मढ़ीनाथ, सिठौरा, ग्रेटर कैलाश, शिव गार्डन, बनखंडीनाथ मंदिर, वीर सावरकर नगर, मुंशीनगर, पवन विहार, हरूनगला, संजय नगर, बंडिया, हार्टमैन, रहपुरा चौधरी, स्वाले नगर, कर्मचारी नगर, वीर भट्टी, मॉडल टाउन, सुरेश शर्मा नगर, जगतपुर आदि।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें