फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निचले पायदान से विकास की जरूरत

Wed, 21 Jun 2023 02:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। कोरम के अभाव में शनिवार को स्थगित हुई नगरपालिका बोर्ड की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। इसमें सभासदों ने आम सहमति से जनहित से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी मुहर लगाई। पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने कस्बे के विकास के लिए निचले पायदान से काम करने की जरूरत बताई।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक के एजेंडे में कुल 23 बिंदुओं पर चर्चा हुई। तय हुआ कि अविकसित वार्डों में पहली बार में 15 लाख और अल्प विकसित वार्डों में 10 लाख रुपये तक के निर्माण कार्य सभासदों की संस्तुति पर कराए जाएंगे। हर वार्ड में एलईडी बल्ब सभासद, ईओ और पालिकाध्यक्ष की सहमति पर लगाए जाएंगे। सभासदों के लिए अलग कक्ष का निर्माण भी कराया जाएगा।
पालिका कार्यालय में स्टेशनरी की खरीद के लिए दो लाख रुपये खर्च होंगे। सभी नलकूपों पर तैनात ऑपरेटर और अन्य श्रमिकों की मौजूदा व्यवस्था को अगले पांच माह तक यथावत रखा गया है। इससे पूर्व ईओ वीरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी सदस्यों का परिचय कराकर बैठक की कार्यवाही शुरू कराई। इस दौरान दिनकर गुप्ता, रमेश सिंह, ताहिर पप्पू, लाल सिंह, शशि मिश्रा, सलीम चंदा, नसीम अहमद, परविंदर सिंह सहित सभी सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन


जल और गृहकर की दरें आधी कराने की मांग
सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा टैक्स की दरों को लेकर रहा। सभी सभासदों का कहना था कि गृह और जलकर की दरें काफी अधिक हैं। ईओ और पालिकाध्यक्ष शासन स्तर पर पहल कर मौजूदा दरों को 50 फीसदी तक कम कराने का प्रयास करें। बिजली के 250 खंभे लगाने और 62.5 केवीए के जनरेटर की खरीद का प्रस्ताव भी पास हुआ। किराये के चार जनरेटर नलकूपों पर रखे जाएंगे, ताकि गर्मी में लोगों को पानी की दिक्कत न हो। धोबी तालाब के डलावघर की दूसरी जगह व्यवस्था करने, बकरीद के दिन विशेष सफाई कराने और सुचारु जलापूर्ति करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें