फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईवीआरआई ओवरब्रिज- डेढ़ घंटे पहले ही पुल पर रख दिए दोनों गार्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह पांच बजे गुजरी लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस
विज्ञापन

बरेली। आईवीआरआई ओवरब्रिज पर गार्डर डालने के लिए आई दिल्ली की इंजीनियरिंग टीम ने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पहले ही दोनों गार्डर पुल पर रख दिए। इसके बाद सबसे पहले लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस कॉशन पर गुजारी गई। शनिवार को तीन गार्डर डाले जाएंगे। 18 नवंबर सुबह तक सभी गार्डर रख दिए जाएंगे।
गुरुवार रात 11:40 बजे आईवीआरआई ओवरब्रिज पर गार्डर बिछाने का काम शुरू हुआ। सुबह 3:15 बजे तक क्रेन के साथ आई लेबर ने कड़ी मशक्कत के बाद दो गार्डर पुल पर रख दिए। रात एक बजे पहला गार्डर उठाने पर क्रेन भी अनियंत्रित हो गई, लेकिन दोनों गार्डर बिछाने का काम नियत समय से डेढ़ घंटे पहले ही खत्म कर दिया गया। हालांकि ब्लॉक सुबह पांच बजे तक का था। इसके बाद सबसे पहले लखनऊ से काठगोदाम जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को सुबह 5:04 बजे बीस किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से कॉशन पर गुजारा गया। अब शनिवार को गार्डर बिछाने का काम होगा। आखिरी दो गार्डर 17 जनवरी से पुल पर रखे जाएंगे। रात में इज्जतनगर रेल मंडल के इंजीनियरिंग और सिग्नल अनुभाग के अधिकारी, इज्जतनगर स्टेशन अधीक्षक अभय कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। गार्डर बिछने के बाद रेलवे का इंजीनियरिंग अनुभाग और सेतु निगम काम शुरू करेगा। उम्मीद है कि एक महीने में आईवीआरआई ओवरब्रिज पर ट्रैफिक दौड़ना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 लाख रुपये क्रेन का किराया
आईवीआरआई फ्लाईओवर पर गार्डर रखने के लिए इंजीनियरिंग अनुभाग की टीम मौजूद रही। काम क्रेन के साथ आए कर्मचारियों ने किया। सूत्रों का कहना है कि क्रेन का किराया 24 लाख रुपये है। इसके अलावा ठेकेदार की लेबर और टेक्नीशियन अलग हैं। इनके रहने और खाने का खर्चा करीब एक लाख रुपये भी रेलवे भुगतान करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें