फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया से हटाए गए पोर्टेबल शॉप कंटेनर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। पुलिस ने सोमवार को क्रेन से परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में रखे पोर्टेबल शॉप कंटेनर हटवा दिए। फड़ लगवाने वालों को भी खदेड़ दिया। इस दौरान वहां कंटेनर लगवाने वाले नेता और अफसर कहीं दिखाई नहीं दिए। मंडलीय उद्योग बंधु की बैठकों में उद्यमियों ने कई बार अतिक्र्रमण और कंटेनर हटवाने का मामला उठाया था। इस पर कमिश्नर ने भी नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) एक्सईएन एनके आदर्श के नेतृत्व में बड़ी तादाद में पुलिस, पीएसी और नगर निगम का अतिक्त्रस्मण रोधी दस्ता इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचा। पोर्टेबल शॉप हटाने पहुंची टीम ने रोड नंबर एक से अभियान शुरू किया। टीम के पहुंचने से पहले ही दुकानदारों ने अपनी दुकानें हटानी शुरू कर दीं। टीम ने दुकानों के बाहर बने चबूतरे तोड़ दिए। दुकानदारों ने अफसरों से कहा कि वे नगर निगम और यूपीसीडा की सहमति से ही कारोबार कर रहे है। इसके लिए उन्होंने रकम भी दी थी। नगर निगम ने दुकानों का औपचारिक उद्घाटन भी कराया था। साल भर पहले कंटेनर भी निगम अफसरों ने ही उपलब्ध कराए थे। इसके बदले 1.10 लाख रुपये प्रति दुकान कामना स्टेयर्स एंड केमिकल ने वसूला था। प्रभावित दुकानदारों ने इसकी रसीदें भी दिखाईं, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। अतिक्रमण रोधी दस्ते में नगर निगम के विवेक वर्मा, सचिन सैनी, हीरालाल मौजूद थे। एसीएम ममता मालवीय, सीओ सीमा यादव, इंस्पेक्टर सीबीगंज बच्चू सिंह, चौकी इंचार्ज दानवीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें