फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा बच के... फिर उधड़ी किला ओवरब्रिज की सर्विस रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा के आदेश के बावजूद पीडब्ल्यूडी ने शहर की मेन सड़कों को भी गड्ढामुक्त नहीं किया। चौपुला से किला रोड तक मुख्य सड़क पर गई जगहों पर गड्ढे हो गए हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति किला ओवरब्रिज की रेल लाइन की साइड में सर्विस रोड की है। यहां जलभराव होने से पूरी सड़क फिर उधड़ गई है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण अक्सर हादसे हो रहे हैं। ओवरब्रिज की दूसरी तरफ की रोड भी टूट गई है। ओवरब्रिज के ऊपर भी कई जगहों पर सड़क खराब हो गई है। रोड सेफ्टी के लिए ओवरब्रिज के फुटपाथ पर लगाए गए रेडियम सिग्नल भी तबाह हो गए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने चार दिसंबर को समीक्षा बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि दिसंबर के अंत तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया जाए। उनके निर्देश के दो हफ्ते बीतने के बाद भी शहर की मुख्य सड़कों की भी सुध नहीं ली गई है। चौपुला से किला के बीच भी रोड कई जगहों पर खराब है। किला ओवरब्रिज की रेल लाइन की साइड में सर्विस लेन का करीब सौ मीटर हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त है। ड्रेेनेज सिस्टम न होने से यहां बार-बार पानी भर जाने से तारकोल उधड़ गया है। बजरी उधड़ने के साथ कई जगहों पर गड्ढे हो गए हैं। उसमें पानी भरा रहने से आए दिन स्कूटी-बाइक वाले गिरते रहते हैं। करीब दो महीने पहले भी यहां पैच वर्क कराने के नाम पर लीपापोती हुई थी। इससे सर्विस रोड फिर से खराब हो गई है। ओवरब्रिज के दूसरी साइड में भी सर्विस रोड पर कई जगहों पर गड्ढे हो गए हैं। क्रासिंग के आगे सेतु निगम के आफिस की ओर भी रोड खराब हो चुकी है। इधर चौपुला की तरफ से गड्ढे हो गए हैं। किला ओवरब्रिज के ऊपर भी सड़क खराब हो गई है। हादसे रोकने को पीडब्ल्यूडी ने पुल के फुटपाथ पर रेडियम सिग्नल लगाए थे, लेकिन वो भी टूट चुके हैं।
विज्ञापन

‘इस रोड की मरम्मत पहले भी कराई गई थी। किला पुल के पास पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से रोड बार-बार खराब हो रहा है। इसे जल्द ही ठीक कराया जाएगा।’
-वीएम शर्मा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी (निर्माण खंड-भवन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें