फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली और उर्स में बंद हुए प्रोजेक्ट गति पकड़ने को तैयार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उर्स के साथ ही दिवाली पर भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सेतु निगम के प्रोजेक्ट पर रोक लगाई थी, लेकिन दिवाली के हफ्ताभर बीतने के बाद भी ये काम अपनी रफ्तार से शुरू नहीं हो सके हैं। चौपुला, सैटेलाइट और लालफाटक पर पुलों के काम या तो ठप हैं या फिर निर्माण बेहद धीमी रफ्तार में चल रहे हैं। जबकि इस वक्त सेतु निगम को पूरी ताकत के साथ काम शुरू कराने की जरूरत थी। यहां बता दें कि 26 सितंबर को प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा की समीक्षा बैठक भी इन्हीं कामों पर फोकस रही थी।
विज्ञापन


सेटेलाइट फ्लाईओवर
इस फ्लाईओवर का काम भी दिन में नहीं हो रहा है। यहां पिलर बनाने के काम हो चुके हैैं। बीम और छत पड़नी बाकी है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि छत का काम होने से नीचे ट्रैफिक को खतरा हो सकता है। इसलिए दिन में काम नहीं हो रहा। शाम से रात करीब 11 बजे तक काम कराया जा रहा है।

चौपुला फ्लाईओवर
चौपुला का काम भी बंद हुए करीब दो हफ्ते हो गए हैं। उससे पहले भी काम की रफ्तार बहुत ही कम थी। त्योहार बीतने के सप्ताहभर बाद भी यहां कोई तेजी नहीं दिखाई दे रही। इतना जरूर है कि सेतु निगम के स्टाफ ने पिलर के लिए फाउंडेशन बनाने के लिए पाइलिंग मशीन पुलिस लाइंस की साइड से उठाकर किला रोड की तरफ रख ली है, लेकिन निर्माण कार्य अब तक प्रारंभ नहीं हुआ है।
विज्ञापन


लालफाटक ओवरब्रिज
यहां भी काम शुरू नहीं हो गया है। कभी-कभार इक्का-दुक्का कुछ मजदूर जरूर काम करते दिखाई दे जाते हैं। पहले यहां उर्स और दिवाली को लेकर काम रुकवाया गया था। अब सेतु निगम कोई तेजी नहीं दिखा रहा। आठ नवंबर से चौबारी मेला शुरू होने वाला है। रामगंगा के लिए यहीं से सैकड़ों मेलार्थी गुजरेंगे। इससे यहां खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें