फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने रोडवेज स्टेशन पर मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने के लिए कमिश्नर ने मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुराना रोडवेज बस अड्डा केंद्रीय कारागार के पास शिफ्ट होने के बाद अफसर उसकी खाली जमीन पर मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने की तैयारी में हैं। कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने मल्टी स्टोरी पार्किंग के प्रोजेक्ट को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल करने का निर्देश देने के साथ डीएम से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। साथ ही रोडवेज की जमीन की पैमाइश कराकर नक्शे के साथ उसका पूरा ब्योरा देने को कहा है। कमिश्नर ने यह उम्मीद भी जताई है कि शहर के बीचोंबीच बाजार से घिरी इस भूमि का व्यावसायिक इस्तेमाल कर सरकार की आय बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

प्रशासन ने रोडवेज अड्डे को मिनी बाईपास पर केंद्रीय कारागार के पास शिफ्ट करने का प्रस्ताव शासन को भेज चुका है। प्रशासन सर्वे के बाद प्रस्तावित जमीन को बंजर पाते हुए उसे रोडवेज को हस्तांतरित करने की अनापत्ति भी दे दी है। कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने रोडवेज की खाली होने जा रही जमीन पर मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाने का प्रोजेक्ट तैयार कराते हुए इस स्मार्ट सिटी में भी शामिल कर लिया है। इस संबंध में कमिश्नर ने डीएम को कुछ दिन पहले यह चिट्ठी भी भेजी है कि रोडवेज की जमीन स्मार्ट सिटी योजना के तहत मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने के लिए काफी उपयुक्त है। चूंकि यह जमीन शहर के बीच में हैं। इसलिए पार्किंग के लिहाज से इसकी उपयोगिता होने के साथ इससे सरकार की आय में भी काफी बढ़ोतरी होगी।

अभी चौपुला, अयूब खां और चौकी चौराहा पर लगता है जाम
दिल्ली और उत्तराखंड जाने वाली बड़ी संख्या में बसों का संचालन पुराने रोडवेज बस अड्डा से हो रहा है। ये बसें रोडवेज के बाहर सड़क पर खड़ी रहती हैं इससे जाम लगा रहता है। चूंकि यह शहर का भीड़भाड़ वाला इलाका है। इसलिए यहां स्थानीय ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है। इसके अलावा हर दिन सैकड़ों बसें शहर के जाम वाले इलाके चौकी चौराहा और अयूब खां चौराहा और चौपुला चौराहा से होकर गुजरती हैं। इससे यहां जाम रहता है। रोडवेज बस अड्डा बाहर चले जाने लोगों को काफी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

 
पार्किंग की समस्या का हो जाएगा समाधान
बाजार क्षेत्र में अभी कोई प्रमुख पार्किंग स्थल नहीं है। ऐसे में लोग कार व बाइक सड़क पर खड़ी रखते हैं। इससे अस्पताल, कुतुबखाना, अयूब खां, बरेली कॉलेज रोड सहित कई जगहों पर वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं। पार्किंग न होने से वाहन चोरी का डर भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें