फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गोशाला है फिर भी सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले छुट्टा पशु ने कई लोगों को किया था चोटिल
विज्ञापन


शाही। नगर पंचायत शाही में छुट्टा पशुओं की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। हैरानी की बात यह है कि नगर पंचायत की गोशाला के पास में ही मौजूद है। इसके बावजूद कस्बे की गलियों और सड़कों पर छुट्टा पशु खुलेआम घूम रहे हैं।
लोगों ने बताया कि दो दिन पहले एक गाय ने कस्बे में जमकर उत्पात मचाया था। काफी मशक्कत के बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के गोसेवक दिनेश गंगवार ने अपनी टीम के साथ गाय को काबू कर उसका रेस्क्यू किया था। अभी इस घटना को दो दिन भी नहीं बीते कि अब नगर पंचायत क्षेत्र में एक सांड़ के उत्पात की बात सामने आई। उसके उत्पात को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने पोस्ट कर चिंता जताकर नगर पंचायत की व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने इसकी स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओ पर लगा सीएम पर टिप्पणी का आरोप
शाही के भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुरोध सिंह ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है। इसमें उन्होंने नाराजगी जताते हुए बताया कि नपं ईओ पुष्पेंद्र राठौर ने समस्या के समाधान के बजाय मुख्यमंत्री से शिकायत की बात कहते हुए अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।
-
नगर पंचायत क्षेत्र में घूम रहे छुट्टा पशुओं की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। ईओ की ओर से सीएम पर की गई टिप्पणी की भी जांच की जा रही है।
-निधि शुक्ला, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें