फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: विकास कार्यों की समीक्षा करने बरेली आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, तैयारी में जुटे अफसर

Sun, 04 Feb 2024 07:14 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

आचार संहिता लागू होने से पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आगमन का कार्यक्रम संभावित है। वह जिले में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के दोनों डिप्टी सीएम छह-छह मंडलों के 25-25 जिलों का दौरा करेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बरेली आएंगे। अभी तिथि तय नहीं है। लेकिन 10 फरवरी के बाद कभी भी उनका दौरा लग सकता है, क्योंकि लोकसभा चुनाव सिर पर है और आचार संहिता लागू होने से पहले ही केशव प्रसाद मौर्य को 25 जिलों का दौरा करना है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उन्हें बस्ती, देवीपाटन, आगरा व लखनऊ मंडल के 25 जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। वह सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और कानून व्यवस्था की समीक्षा की जिम्मेदारी सौपी। मंडल भर के अधिकारी, विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर कमियों को दूर करने व ल्क्ष्य के अनुरूप प्रगति कराने में जुटे हैं।

रात्रि प्रवास कर भाजपा परिवार के सदस्यों से मिलेंगे
उप मुख्यमंत्री के दौरे का साथ रात्रि प्रवास भी जोड़ा गया है। इस दौरान वह भाजपा और संघ परिवार के सदस्यों से भी रात्रि प्रवास करके मिलेंगे। साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। अनुसूचित जाति की किसी एक बस्ती में जाएंगे, जहां सहभोज करेंगे। भाजपा और अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों से भी संवाद करेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इनकी होगी समीक्षा
यातायात व्यवस्था, चिकित्सा सेवाओं, मेडिकल कॉलेज के निर्माण, खाद बीज वितरण की स्थिति, आयुष्मान कार्ड, सड़क सुरक्षा के उपायों, जनपद स्तर पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के फैसलों पर कितना अमल हुआ, जिला व तहसील मुख्यालयों को टू लेन और फोर लेन मार्ग से जोड़ने की स्थिति देखेंगे। केंद्र व राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेंगे। लापरवाही और कम प्रगति पर अदिकाकारियों का जवाब तलब भी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें