राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि पहले आतंकवादी हमलों के बाद भारत की प्रतिक्रिया सीमित रहती थी, लेकिन अब सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि भारत अब आर्थिक और सामरिक रूप से मजबूत हुआ है।
भगवान बिरसा मुंडा को किया याद
उन्होंने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में तनाव के कारण तेल और गैस की कीमतों पर दबाव है, लेकिन केंद्र सरकार ने देश में आम लोगों को राहत देने के प्रयास किए हैं। भारत की अंतरराष्ट्रीय स्थिति भी मजबूत हुई है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महापुरुषों और आदिवासी समाज के सम्मान के लिए काम कर रही है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं सांसद छत्रपाल गंगवार, नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार और महापौर उमेश गौतम का अभिनंदन किया गया। आयोजक बहोरन लाल मौर्य, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी दिनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा और महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना समेत भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।