फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मेधावियों को किया सम्मानित, बोले- प्रतिभाएं समाज और देश की असली पूंजी

Sun, 15 Nov 2026 03:10 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मेधावियों को सम्मानित किया। उन्होंने मेधावियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम को भेंट किया राम दरबार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एमएलसी बहोरन मौर्य की ओर से रविवार को एमबी इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। इनमें रुहेलखंड विश्वविद्यालय से स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ नेट उत्तीर्ण, पीएचडी धारक, विभिन्न विषयों में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले और सरकारी पदों पर चयनित प्रतिभाएं शामिल रहीं।

विज्ञापन


समारोह में डेफ (मूक-बधिर) एथलीट और विशेष खिलाड़ी रिदम शर्मा, दीपिका मौर्य को एमटेक कंप्यूटर साइंस में सिल्वर मेडल और नेट 2026 उत्तीर्ण करने, भूमिका मौर्य को एमटेक कंप्यूटर साइंस में गोल्ड मेडल, सुरेंद्र पाल मौर्य को एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स में नेट उत्तीर्ण करने और सोनू कुमार कुशवाहा को अंग्रेजी विषय में नेट उत्तीर्ण करने पर सम्मानित किया गया। डॉ. विनय कुमार मौर्य को कंप्यूटर साइंस में पीएचडी, डॉ. विशेष भरत गंगवार को केमिस्ट्री में पीएचडी की उपलब्धि पर सम्मान मिला।

Trending Videos
विज्ञापन

ये मेधावी भी हुए सम्मानित 
इसके अलावा रेखा मौर्य को एमएससी जूलॉजी, उदिता सक्सेना और स्वाति गंगवार को बीएससी माइक्रोबायोलॉजी, सजल सक्सेना को बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, शालिनी यादव को एमएससी गृह विज्ञान, यशी भारद्वाज को एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, यामिनी चौहान को बीएससी गृह विज्ञान और अमृता पटेल को एमएससी केमिस्ट्री में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। प्रियांशी पुष्पक को बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल हासिल करने पर सम्मान मिला।

वहीं, हर्ष शाक्य का गणित प्रवक्ता और हेमराज मौर्य का अंग्रेजी प्रवक्ता पद पर चयन होने तथा संस्कृति चौधरी और लोकेंद्र मौर्य का एमबीबीएस में प्रवेश होने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने मेधावियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके लिए तालियां बजवाकर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय से स्वर्ण पदक हासिल करने वाले और नेट 2026 में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। समारोह में मेधावियों की उपलब्धियों को सराहा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें