शाहजहांपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन राजश्री, परसपुर तिराहा होते हुए सैटेलाइट बस अड्डा तक आ सकेंगे। दिल्ली व रामपुर की ओर से आने वाली रोडवेज बसों के लिए यह व्यवस्था रहेगी कि वे रामपुर की ओर से बरेली आने वाली रोडवेज बसें झुमका तिराहा, विलवा, विलयधाम होते हुए सैटेलाइट बस अड्डा तक आ सकेंगी।
नैनीताल व पीलीभीत की ओर से बरेली आने वाली बसें बिवला, रजऊ परसपुर तिराहा होते हुए सैटेलाइट बस अड्डा तक आ सकेंगी। बरेली से बदायूं की ओर जाने वाली बसें सैटेलाइट बस अड्डा, फतेहगंज पूर्वी, खुबारा मोड़, देवचरा होते हुए जा सकेंगी। लखनऊ, शाहजहांपुर की ओर से आने वाली बसें रजऊ परसपुर तिराहा होते हुए सैटेलाइट बस अड्डा आ सकेंगी।
दिनभर सुधारी जाती रही अस्पताल की सेहत
उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक आज जिला अस्पताल का भी निरीक्षण करेंगे। दौरे को लेकर मंगलवार को दिनभर जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाती रहीं। मंगलवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में परिसर से लेकर वार्डों तक साफ-सफाई कराई गई। मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं, वार्डों की स्थिति और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर दिखाने के लिए कर्मचारी जुटे रहे।
सीएमएस ने जिला अस्पताल के सभी कक्षों को देखा। यहां तैनात डॉक्टर और कर्मचारियों पर समय पर ओपीडी में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। परिसर में संचालित जन औषधि केंद्र पर दवाओं की उपलब्धता भी जांची। सीएमओ ने बताया कि निरीक्षण में ज्यादातर व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। इस दौरान जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. हिमांशी पाठक समेत अन्य मौजूद रहे।
मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
जारी प्रोटोकॉल के अनुसार प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार को पूर्वाह्न 11:35 बजे राजकीय वायुयान से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर रवाना होंगे। दोपहर 12:05 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से 12:20 बजे ग्राम पिपरिया रामदयाल, रिठौरा में एक प्लाज्मा फैक्टरी का शुभारंभ करेंगे।
दोपहर एक बजे जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 1:30 बजे कैंट स्थित युगवीणा टाउन में अर्चित द्विवेदी के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2:10 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 2:15 बजे राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।