फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डेंटिस्ट ने सीखे माइक्रोस्कोपिक आरसीटी के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंडियन डेंटल एसोसिएशन बरेली शाखा ने रविवार को आईएमए भवन में एंडोडांटिक्स विषय पर दांतों के रूट कैनाल ट्रीटमेंट (आरसीटी) की सटीकता सिखाने के लिए कार्यशाला आयोजित की। सीनियर डेंटिस्ट डॉ. अगम भटनागर ने आरसीटी, पुलोटॉमी, सीबीसीटी के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. भटनागर ने माइक्रोस्कोप से आरसीटी के दौरान दांतों की सटीक सिटिंग की बारीकियां और फायदे बताए। उन्होंने डॉक्टरों से माइक्रोस्कोपिक आरसीटी का प्रायोगिक प्रशिक्षण भी कराया।
बताया कि आधुनिक फिलिंग तकनीकी के उचित इस्तेमाल और माइक्रोस्कोपिक तरीके से दांत का आकार निखरता है। इससे दांतों के लंबे समय तक टिके रहने और जटिलताओं से राहत मिलती है। ये तकनीकी बरेली में उपलब्ध हो गई है।
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान आईडीए अध्यक्ष डॉ. राहुल वोहरा, सचिव डॉ. अवधेश गंगवार, कोषाध्यक्ष डॉ. रवि सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अविजित जौहरी, डॉ. अमित सक्सेना, डॉ. पारस गुप्ता, डॉ. एके गोयल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें