फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: बरेली-बदायूं में छाया घना कोहरा, हवा ने बढ़ाई ठिठुरन; एक से तीन फरवरी तक बारिश के आसार

Sat, 31 Jan 2026 10:19 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Weather Update: जनवरी के आखिर में मौसम बदलने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। तीन दिन से लगातार सुबह के वक्त घना कोहरा छा रहा है। शनिवार की सुबह भी घने कोहरे के साथ हुई। सर्द हवा चलने से लोग ठिठुरते दिखे। 
विज्ञापन
बरेली में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनवरी के आखिरी सप्ताह में कोहरा और बारिश से कड़ाके की ठंड सह रहे लोगों को फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। शनिवार को सुबह से घना कोहरा छा गया। सर्द हवा चलने से ठिठुरन और गलन भी बढ़ गई है। एक से तीन फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने और अनुकूल माहौल बनने पर हल्की, तेज बारिश का अनुमान है। शुक्रवार को प्रदेश में बरेली तीसरा सबसे सर्द जिला दर्ज हुआ।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार, बर्फीली हवा से ठंड बढ़ी है। एक से तीन फरवरी तक बारिश के बाद कोहरे से निजात मिलने की उम्मीद है। आसमान साफ होने से चटक धूप निकलने और कड़ाके की ठंड से भी राहत का अनुमान है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक बढ़त होगी। 

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, बीते दिनों बर्फीले इलाकों से शहर में आ रही ठंडी शुष्क उत्तरी-पश्चिमी हवा के प्रभाव से तापमान में गिरावट हुई। वायुमंडलीय स्थिरता बढ़ने से 31 जनवरी को कोहरा और घना होगा। शुक्रवार सुबह भी कोहरे से दृश्यता शून्य रही। हालांकि, दोपहर में तेज हवा से कोहरा छंटा और धूप हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 17.1 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री कम 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


गंभीर हालत में बुजुर्ग भर्ती, ब्रेन हैमरेज की आशंका
कड़ाके की ठंड बुजुर्गों पर भारी पड़ रही है। शनिवार को पुराना शहर निवासी एक बुजुर्ग गंभीर हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती हुआ। परिजन के मुताबिक, घर में अचानक बेहोश होने पर अस्पताल ले आए। डॉक्टर ने जांच में हाइपरटेंशन से ब्रेन हैमरेज की आशंका जताई है। हालांकि, इलाज के बाद तबीयत में सुधार हुआ है। डॉक्टर के मुताबिक, ठंड के चलते बुजुर्गों के भर्ती होने की तादाद बढ़ी है।

विज्ञापन

बदायूं में भी छाया कोहरा 
बदायूं जिले में घने कोहरे का प्रकोप शनिवार को भी बना रहा। सुबह से ही शहर और ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया रहा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई। कोहरे के बीच स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को खास दिक्कत हुई। कई स्थानों पर वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी कोहरे और ठंड का असर बना रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें