फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर ताबड़तोड़ छापामारी

Wed, 18 Oct 2017 01:43 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
छापामारी
विज्ञापन

विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने धनतेरस के दिन भी खाद्य पदार्थों से जुड़े प्रतिष्ठानों और दुकानों पर ताबड़तोड़ छापामारी की गई। इस दौरान किप्स और ग्लोरी स्टोर से मिठाई के नमूने लिए गए। इसके अलावा पीके नमकीन की दुकान से बर्फी का नमूना लिया गया। बहेड़ी में भी अभियान चलाकर मिठाई के दो नमूने लिए गए। 
विज्ञापन

मंगलवार को एफएसडीए की अभिहित अधिकारी ममता कुमारी ने सिविल लाइंस इलाके स्थित किप्स की मिठाई की दुकान छापा मारा। टीम ने उनके यहां से छेना रसगुल्ला का नमूना लिया। इसके बाद टीम ने ग्लोरी स्वीट्स की दुकान से काजू पिस्ता का नमूना ले लिया। माधोबाड़ी में लाल चद एग्रो ऑयल मिल से तेल का नमूना लिया गया। तीनों नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है। बहेड़ी इलाके में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान की अगुवाई में अभियान चलाया गया। यहां नायब तहसीलदार से साथ सीएफओ ने दुकानों पर छापामारी करके छैना रसगुल्ला और बेसन का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। अभिहित अधिकारी ने बताया कि मिलावट खोरों के खिलाफ भइया दूज तक अभियान जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें