फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह जुलाई से सपा सभी तहसील मुख्यालयों में धरना देगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पंद्रह जुलाई को जनपद के सभी तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों पर समाजवादी पार्टी धरना प्रदर्शन करेगी। सपा ने जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने और धांधली करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर सोमवार को सपा की महानगर टीम ने बैठक की। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि भाजपा जनता का भरोसा खो चुकी है और यही कारण है कि जिला पंचायत, ब्लॉक चुनाव में भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव जीते हैं। उन्होंने बताया कि महंगाई, बिगड़ी कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, काला कृषि कानून, स्वास्थ्य व्यवस्था में बदहाली आदि मुद्दों को लेकर सपा जनता के बीच जाएगी और प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, महानगर महासचिव गौरव सक्सेना, इंजीनियर अनीस अहमद, साधना मिश्रा, मोहम्मद कलीमउद्दीन, मृत्युंजय मिश्रा, रामसेवक प्रजापति समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें