एक दिन पहले यहां हुई थी कार्रवाई
शुक्रवार को बदायूं रोड किनारे अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई थी। यहां आईटीबीपी रोड स्थित बुखारा गांव में प्रमोद शाहू 20 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी का निर्माण कर रहे थे। बाउंड्रीवाल और अंदर सीसी रोड का निर्माण कर भूखंड चिन्हित कर दिए गए थे। इसी तरह लालफाटक के आगे दूरसंचार केंद्र के सामने 25 बीघा जमीन पर प्रदीप कुमार कॉलोनी बसा रहे थे।
बीडीए की टीम ने मानचित्र मांगा तो दे नहीं सके। इस पर यहां सड़क, नाली और ऑफिस का ध्वस्तीकरण कर दिया गया। यहीं पास में ओम प्रकाश कश्यप 30 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। यहां प्लाट में मिट्टी भराई का काम पूरा कर लिया गया। भूखंड चिन्हित कर दिए गए और नाली निर्माण के साथ सीसी रोड बना दी गई। मानचित्र न दिखा पाने पर ध्वस्तीकरण कर दिया गया।