देरी से चलाई जाएंगी ये ट्रेनें
15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस 18 फरवरी को तीन घंटे, 15098 अमरनाथ एक्सप्रेस 90 मिनट देरी से चलाई जाएगी। 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस 14 से 17 फरवरी तक तीन घंटे देरी से चलाई जाएगी। 13151-52 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 18 फरवरी को 30 मिनट, 15623 कामाख्या एक्सप्रेस 11 फरवरी को 30 मिनट देरी से चलाई जाएगी।
मथुरा कैंट से जंक्शन के बीच निरस्त रहेगी टनकपुर-मथुरा विशेष ट्रेन
टनकपुर-मथुरा विशेष ट्रेन विस्तार की अवधि में मथुरा कैंट से मथुरा जंक्शन के बीच निरस्त रहेगी। 05062-63 टनकपुर-मथुरा जंक्शन-टनकपुर विशेष ट्रेन का बृहस्पतिवार को ही 31 मार्च 2025 तक के लिए विस्तार किया है। विस्तार अवधि के दौरान यह ट्रेन टनकपुर से मथुरा जंक्शन के स्थान पर मथुरा कैंट तक ही चलाई जाएगी।