फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामपुर-बदायूं की बसों को सिरौली होकर चलाए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। कस्बे के लोगों ने रामपुर-बदायूं वाली बसों को सिरौली होकर चलाए जाने और बरेली-सिरौली मार्ग पर बसों में इजाफे की मांग की है। युवजन सोशल सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष आलम खान की तरफ से प्रदेश के परिवहन मंत्री को प्रेषित पत्र में बताया गया है कि रामपुर डिपो की बदायूं जाने वाली निगम की बसें 50 हजार की आबादी के कस्बे को नजरअंदाज कर सीधी टांडा होकर निकल जाती है। इससे परिवहन सेवाओं का सिरौली के लोगों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन



इसी तरह बरेली डिपो ने जिला मुख्यालय से 45 साल पूर्व सिरौली के लिए दो बसें चलाई थीं। एक बस सुबह आठ बजे सिरौली से अलीगंज होकर बरेली जाती है। दूसरी बस आठ बजे शाहबाद रामपुर से सिरौली-आंवला होकर बरेली जाती है। दोपहर को एक बस तीन बजे शाहबाद को, दूसरी दोपहर साढ़े तीन बजे वापस होती है। इसके बाद दोनों तरफ से कोई बस नहीं है। पत्र में परिवहन मंत्री से समस्या के समाधान की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें