फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गांव मल्हापुर का प्राथमिक स्कूल दोबारा शुरू कराने की मांग

Thu, 26 Mar 2026 03:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। गांव मल्हापुर के प्राथमिक स्कूल का समायोजन दो किलोमीटर दूर घाटमपुर के स्कूल में समायोजित होने के बाद से विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। इससे नाराज स्कूली बच्चों, अभिभावकों ने पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष के नेतृत्व में बुधवार को तहसील परिसर में धरना दिया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन देकर स्कूल दोबारा शुरू कराने की मांग उठाई। शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन

नवाबगंज विकासखंड के गांव मल्हपुर गांव के प्राथमिक स्कूल में 40 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। सरकार ने प्राथमिक स्कूल को बंद करके दो किमी दूर गांव घाटमपुर के विद्यालय में समायोजित कर दिया। विद्यार्थियों के अभिभावकों का कहना है कि गांव से घाटमपुर के बीच एक नहर पड़ती है। बीते साल एक विद्यार्थी की इसी नहर में डूबने से मौत हो गई थी। नहर से विद्यार्थियों को दिक्कत होती है।
इसपर पैनी नजर की अध्यक्ष सुनीता गंगवार के नेतृत्व में विद्यार्थी और अभिभावक तहसील पहुंचे। वहां धरना प्रदर्शन किया। सूचना पर आए एसडीएम उदित पंवार को ज्ञापन सौंपकर स्कूल को दोबारा शुरू कराने की मांग उठाई गई है। एसडीएम ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें