फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्वच्छ जल के लिए हैंडपंपों को 250 फुट तक रीबोर कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरनियां। नगर पंचायत का हिस्सा सेमीखेड़ा में जल संकट की समस्या बरकरार है। यहां दूषित और पीला पानी से निजात दिलाने के लिए सरकारी हैंडपंपों का रीबोर 250 फुट तक कराने की मांग की गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भेजा गया है।
विज्ञापन


भेजे गए पत्र में बताया गया है कि यहां दो सालों से टंकियों में पानी न आने की समस्या तो बरकरार है। इसके अलावा नगर पंचायत देवरनियां की तरफ से लगाए गए सरकारी हैंड पंप का रीबोर पहले 180 फुट था। फिर बाद में 160 फुट कर दिया गया। किसान सहकारी चीनी मिल के कारण 180 फुट तक पानी दूषित हो गया है। इस पानी को पीने से लोग कई तरह की बीमारियों से त्रस्त हैं। मामले में चेयरमैन की तरफ से भी कोई उचित कदम नहीं उठाया गया। बजरंग दल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शुद्ध जल उपलब्ध कराने के लिए सरकारी हैंडपंपों का रीबोर 250 फुट कराने की मांग की है।

मुख्यमंत्री को पत्र भेजने वालों मेंं बजरंग दल के आशीष गंगवार, अमित कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, छेदालाल, हरीशंकर, सतेन्द्र कुमार, जयपाल, हरीश कुमार, धर्मवीर, रामाशंकर, सत्यपाल गंगवार आदि शामिल थे।
विज्ञापन




फ्रीजर नहीं लगने पर घेरा



पूर्व सभासद सत्यपाल गंगवार ने बताया कि कई धर्म स्थानों पर फ्रीजर और शुद्ध पानी का इंतजाम नहीं कराया है। प्राचीन शिव मंदिर सेमीखेड़ा पर दो हैंडपंप हैं, जिसमे एक खराब तो दूसरे का पानी पीने योग्य नहीं है। यहां कई वर्षों से टंकियों में भी पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन




वर्जन
सेमीखेड़ा में पानी की समस्या का स्थाई समाधान तलाशा जा रहा है। फिलहाल, लोगों की सहूलियत को देखते हुए टैंकर भिजवाया है।

- मो. कलीम अन्सारी, चेयरमैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें