बरेली। करीब 40 साल बाद कब्जामुक्त हुए श्री गंगाजी महारानी मंदिर के ताले खोलने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा बरेली मंडल इकाई ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर प्राचीन मंदिर के ताले तत्काल खुलवाने की मांग की है। ऐसा न करने पर मंगलवार से मंदिर के गेट पर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है।
विज्ञापन
महासभा के मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक ने कहा कि प्रशासन ने मंदिर को कब्जा मुक्त करने के बाद फिर बंद कर दिया, इससे शहर के हिंदू समाज की आस्था को आघात पहुंचा है। यह मंदिर लगभग 150 वर्ष पुराना है। राकेश सिंह ने कहा कि प्रशासन ने ताले नहीं खोले तो वे लोग प्रदर्शन करेंगे। संगठन के कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर मौन धरना देंगे। ब्यूरो