भुता। गांव रिछा निवासी रामवीर सिंह के बेटे परमजीत की हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार एसएसपी से लगाई है। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन
रामवीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा परमजीत भुता में डॉ. एसके साहू के क्लीनिक पर रहता था। 21 फरवरी को अज्ञात व्यक्ति की कॉल आने पर वह क्लीनिक से निकल गया। परमजीत ने फोन कॉल पर बताया कि वह बरेली में है, शाम 7:00 बजे तक लौटेगा। वापस न आने पर परमजीत की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसके बाद फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव रुकुमपुर स्थित रेलवे फाटक के पास 25 वर्षीय परमजीत का शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हाथ, मुंह, पीठ पर चोटों के निशाम सामने आए हैं। रामवीर ने हत्या के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई की मांग उठाई है।