फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पांच गुना बढ़ी मांग, खत्म हो रहा एसी-कूलर का स्टॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पारा पिछले रिकॉर्ड तोड़ रहा है। ऐसे में गर्मी से निजात दिलाने वाले उपकरणों की मांग पांच गुना तक बढ़ गई है। कारोबारियों की मानें तो प्रतिवर्ष बाजार 10 फीसदी बढ़ता है पर बीते साल के सापेक्ष इस साल उपकरणों की बिक्री में पांच गुना उछाल दर्ज हुआ है। इस बार अप्रैल की शुरुआत से ही गर्मी तपाने लगी थी। एसी, कूलर, पंखा, रेफ्रिजरेटर, वाटर कूलर की मांग बीते साल के सापेक्ष 20 फीसदी बढ़ गई थी।
विज्ञापन

मई के आखिरी सप्ताह में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा तो उपकरणों की बिक्री इस कदर बढ़ी कि कई प्रतिष्ठानों में एसी-कूलर का स्टॉक खत्म हो गया है। कंपनियां सात से दस दिन बाद स्टॉक उपलब्ध कराने का आश्वासन दे रही हैं। लिहाजा, अब लोगों को खरीदारी से पहले ऑर्डर बुक करने पड़ रहे हैं।

क्रय क्षमता बढ़ने से समझौता नहीं कर रहे ग्राहक
उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के मुताबिक अब शहर समेत देहात में भी लोगों की क्रय क्षमता बढ़ी है। इस साल फसलों का उत्पादन भी बेहतर रहा। आर्थिक रूप से संपन्न ग्राहक समझौता नहीं कर रहे। वह क्षमतानुसार एसी या ब्रांडेड कूलर खरीद रहे हैं। इस वजह से बाजार में उपकरणों की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन


कंपनियों से भी संपर्क कर रहे कारोबारी
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण विक्रेता नीरज अरोरा के मुताबिक उनके पुराने सभी उपकरण बिक गए। जिनमें तकनीकी खामी थी, उसे भी खुद से दुरुस्त कराने की बात कह रहे हैं। महंगा हो, कंपनी का या कैसा हो, यह बाद में देख रहे हैं। नया स्टॉक मंगाने के लिए दिल्ली, गाजियाबाद, हैदराबाद, नोएडा, गुजरात तक संपर्क करने पर सात दिन बाद ऑर्डर मिलने का आश्वासन मिल रहा है।

इन्वर्टर की भी जबरदस्त बिक्री
इन्वर्टर कारोबारी अश्वनी के मुताबिक इस बार इन्वर्टर की भी मांग खूब है। अघोषित बिजली कटौती की वजह से लोग बिजली के विकल्प के तौर पर इन्वर्टर लगवा रहे हैं। बैटरी भी एक के बजाय दो ले रहे हैं। अब ज्यादातर लोग इन्वर्टर से संचालित होने वाला एसी और फ्रिज खरीदने पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें