फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पितांबरपुर रेलवे फाटक के पास सर्विस लेन चौड़ी करने की मांग

Wed, 08 Apr 2026 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। सर्विस लेन में बाधा बन रहे मकानों को हटाकर लेन चौड़ी करने की मांग करते हुए एसडीएम को शिकायती पत्र दिया गया है। लेन चौड़ी न होने पर मोहल्लावासियों ने आंदोलन की धमकी दी है।
विज्ञापन

पितांबरपुर रेलवे फाटक पर बनाए जा रहे ओवरब्रिज की साइड में सर्विस लाइन बनाई जा रही है। मोहल्लावासियों का कहना है कि सर्विस लेने पतली बनाई जा रही है, जिससे लोगों को निकालने में असुविधा होगी। उसी जगह में नाले का निर्माण भी कराया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी की जगह में लोगों ने अतिक्रमण कर मकान बना लिए हैं इसलिए सर्विस लेन बनने के लिए जगह नहीं है। उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज बनने के दौरान जांच हुई थी, जिसमें तीन मकान अतिक्रमण में पाए गए थे। उनको नहीं हटवाया गया। एसडीएम मल्लिका नैन ने पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के अधिकारियों से बात की। नायब तहसीलदार शुभम पांडे को राजस्व टीम के साथ निरीक्षण करके रिपोर्ट तैयार करके प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। शिकायत करने वालों में दीपक सक्सेना, सचिन पाठक, पंकज, शशांक आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें