फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एलएलबी, बीए-एलएलबी के कई विद्यार्थियों के एक ही विषय में फेल होने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से इन्हें उत्तर पुस्तिका देखने के लिए आरटीआई फार्म भरने का सुझाव देने को लेकर भी अब विरोध बढ़ रहा है। समस्या का समाधान न होने का आरोप लगाकर समाजवादी छात्र संघ (सछास) ने बुधवार को प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। आरोप लगाया कि विवि प्रशासन उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराने की बजाय विद्यार्थियों को टरका रहा है।
विज्ञापन

एलएलबी तृतीय सेमेस्टर के साथ ही बीए-एलएलबी पंचम सेमेस्टर के भी सैकड़ों विद्यार्थी एनवायरमेंटल लॉ की परीक्षा में फेल हुए हैं। बरेली के साथ मुरादाबाद मंडल के विद्यार्थियों ने तीन शिक्षकों पर जानबूझकर फेल करने का आरोप लगाया है।
सछास पदाधिकारियों ने बताया कि एक ही विषय (एनवायरमेंटल लॉ) में एलएलबी तृतीय सेमेस्टर के 85 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी फेल हुए हैं। बीए-एलएलबी पंचम सेमेस्टर के कई विद्यार्थी भी इस पेपर को पास नहीं कर पाए हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर कठिन मूल्यांकन किया गया। यही वजह रही कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी फेल हुए हैं।
विज्ञापन

अब विवि प्रशासन अपनी गलती सुधारने की बजाय विद्यार्थियों पर ही आरटीआई फार्म भरकर उत्तर पुस्तिका देखने का दबाव बना रहा है। उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा से मूल्यांकन कराने की मांग की। संवाद



विद्यार्थियों की ओर से लगातार परिणाम को लेकर शिकायतें आ रहीं है। इसके लिए उन्हें आरटीई के तहत उत्तर पुस्तिकाओं को देखने के लिए कहा जा रहा है। मामले की जांच भी की जा रही है। - प्रो. अमित सिंह, मीडिया प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें