बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने भारतवासियों से सरदारजी थ्री मूवी न देखने की अपील की है, साथ ही भारत सरकार से फिल्म मेकर दलजीत दोसांझ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है। वहीं उन्होंने भारत सरकार से सरदारजी थ्री मूवी पर तत्काल रोक लगाने की मांग है।
मौलाना रजवी ने कहा है कि दलजीत दोसांझ ने जो फिल्म बनाई है वह पाकिस्तान की अभिनेत्री हानिया आमिर को साथ लेकर बनाई है, जिससे भारत में गलत संदेश जा रहा है। उनका कहना है कि हानिया आमिर जिस देश की रहने वाली है उस देश ने पहलगाम में आतंकवादी हमला करके बेगुनाह लोगों की हत्या की थी। दलजीत दोसांझ को भारत में कोई अभिनेत्री क्यों नहीं मिली? पाकिस्तान की हानिया आमिर ही क्यों पसंद आई? दलजीत दोसांझ ने भारत के दुश्मन मुल्क से रिश्ता क्यों रखा है। संवाद