फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली : जंक्शन पर महिला यात्री ने दिया बच्चे को जन्म, दिल्ली में लॉकडाउन के बाद वापस आ रहे थे प्रवासी

Sat, 01 May 2021 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

  • जीआरपी के महिला स्टाफ ने प्रसूता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
  • पूजा ने बेटे को जन्म दिया
विज्ञापन
बरेली जंक्शन - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में लॉकडाउन लगने के बाद रोजगार छिनने पर ट्रेन से वापस आ रहे एक प्रवासी की पत्नी का जंक्शन पर ही प्रसव हो गया। महिला ने एक बच्चे का जन्म दिया। जीआरपी के महिला स्टाफ ने प्रसूता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


दिल्ली में लॉकडाउन लगने के बाद फैक्टरी बंद हुईं तो समस्तीपुर के विपिन कुमार परिवार समेत स्पेशल ट्रेन से घर के लिए रवाना हुए। जंक्शन पर शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे ट्रेन पहुंची तो उनकी पत्नी पूजा को प्रसव पीड़ा होने लगी। कोच में अन्य महिला यात्री भी थीं।

प्रसव में समय न होने पर उन्होंने पूजा को जंक्शन पर उतारकर स्टेशन मास्टर को सूचित किया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी का महिला स्टाफ पूजा के पास पहुंचा। जंक्शन के प्लेटफार्म पर पूजा का प्रसव कराया गया। पूजा ने बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन


इसके बाद जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह राणा ने 108 एंबुलेंस को फोन करके बुलाया। जीआरपी सब इंस्पेक्टर खड़क सिंह, कांस्टेबल मोनू, कृष्ण कुमार, महिला कांस्टेबल पिंकी आदि ने पूजा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें