फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिल्ली की युवती से अस्पताल में किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो

Thu, 06 Jun 2024 05:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिल्ली से यहां आकर अस्पताल संचालित करने वाली युवती से दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद अस्पताल भी हड़प लिया। विरोध करने पर उसके साझीदार पर जानलेवा हमला किया गया। एडीजी के आदेश पर इस मामले में आरोपी नदीम समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली के मधु बिहार की रहने वाली युवती ने एडीजी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि दिल्ली के ही रियाज उसके बिजनेस पार्टनर हैं। जुलाई 2022 में दोनों अस्पताल खोलने के लिए बरेली आए थे। यहां अलीशेर खान से मुलाकात हुई। इसके बाद भवन किराये पर लिया। एग्रीमेंट होने के बाद युवती व उसके साझीदार रियाज ने 90 लाख रुपये खर्च कर अस्पताल बनवाया। 10 सितंबर 2022 को अस्पताल का संचालन शुरू हुआ।
इसी दौरान अलीशेर खान के बेटे नदीम ने अस्पताल का प्रथम तल दिखाने के बहाने ऊपर ले जाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया। शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बाद में अलीशेर खान व उसके बेटे अस्पताल के हिसाब-किताब में बेईमानी करने लगे। युवती ने 18 मई को दुष्कर्म की बात अपने साझीदार रियाज को बताई। इस पर रियाज ने अलीशेर खां को फोन पर घटना की जानकारी देते हुए अस्पताल बुलाया।
विज्ञापन

रियाज ने जब अलीशोर व उसके लड़कों से दुष्कर्म का वीडियो वापस करने को कहा तो झगड़ा हो गया। आरोप है कि अलीशेर व उसके लड़कों ने रियाज पर जानलेवा हमला किया। बाद में अस्पताल का नाम दूसरा रख लिया और हत्या करने की धमकी भी दी। एडीजी के आदेश पर कैंट पुलिस ने अलीशेर खान, उसके पुत्र नदीम, अजीम, मुजीब व तौफीस के खिलाफ दुष्कर्म, जानलेवा हमला करने व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें