फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर लागू हुआ दिल्ली-बरेली की फ्लाइट का बदला शेड्यूल

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

अब दिल्ली से साढ़े 12 और बरेली से दोपहर दो बजे होगा उड़ान का समय

बरेली। दिल्ली और बरेली के बीच एलाइंस एयर की उड़ानों का बदला शेड्यूल छोटी होली पर रविवार को लागू हो गया। बदले शेड्यूल के तहत रविवार को दिल्ली से बरेली के लिए विमान दोपहर 12.30 बजे उड़ान भरकर दोपहर डेढ़ बजे बरेली एयरपोर्ट पर उतरा। यहां से भी दोपहर दो बजे दिल्ली के लिए फिर उड़ान भरी।
विज्ञापन

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के संयुक्त महाप्रबंधक राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि ग्रीष्मकालीन समयसारिणी के तहत रविवार से उड़ानों के समय में बदलाव लागू कर दिया गया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अब दोपहर 12.30 बजे विमान बरेली के लिए उड़ान भरेगा और बरेली से उड़ान का समय दोपहर दो बजे रहेगा। इससे पहले दिल्ली से उड़ान का समय सुबह 8.55 बजे था। उन्होंने बताया अब नए शेड्यूल के मुताबिक ही ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें