फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भूमिगत केबल बिछाने में देरी, फर्म पर पांच लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रामगंगानगर आवासीय योजना के तीन सेक्टरों में भूमिगत केबल बिछाने में देरी पर बीडीए ने सरस्वती इलेट्रिकल्स फर्म पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि जब तक काम रफ्तार नहीं पकड़ लेता, तब तक प्रति सप्ताह जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

फर्न्को के पास गंगा, कावेरी और नर्वदा एन्क्लेव में बिजली लाइनों का काम सौंपा गया है। उपाध्यक्ष ने बताया कि समय सीमा बीतने के बाद भी तीन सेक्टर में काम अधूरा होने पर यह कार्रवाई की गई है। तय अवधि में काम पूरा नहीं कराने पर अन्य संबंधित फर्मों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। उनको डिबार भी किया जा सकता है। बैठक में सचिव योगेंद्र कुमार और अधिशासी अभियंता एपीएन सिंह भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें