फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निर्माण कार्यों में देरी, अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रोजेक्टों में देरी को लेकर डीएम रविंद्र कुमार ने राजकीय निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को संस्तुति भेजी जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को सीएम डैशबोर्ड और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में हुई। इसमें सामने आया कि राजकीय निर्माण निगम के करीब 10 प्रोजेक्ट देरी से चल रहे हैं। इसके बारे में उचित कारण भी नहीं बताया जा सका। अधिशासी अभियंता बैठक में भी नहीं थे। इसको लेकर डीएम ने उन पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
वहीं, पर्यटन विभाग को भी नाथ कॉरिडोर के कार्यों को टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द शुरू कराने के लिए कहा। डीएम ने कहा है कि जिन विभागों में पौधरोपण के लिए जमीन चयनित नहीं हो पाई है, वह तेजी लाएं जिससे शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जा सके। बैठक में सीडीओ जगप्रवेश, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, डीडीओ दिनेश कुमार यादव, डीआरडीए के परियोजना निदेशक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा हसीब अंसारी, उपनिदेशक कृषि अभिनंदन सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें