फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फर्जी पते पर बोगस फर्म बनाकर लगाया करोड़ों रुपये का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शातिर जालसाजों ने फर्जी पते पर बोगस फर्म बनाकर सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का चूना लगाया है। मामले में सहायक आयुक्त राज्य खंड- 5 गौरव सिंह ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक हिम ट्रेडर्स नाम से बोगस फर्म इज्जतनगर के भारत गैस गोदाम के पीछे शिव शक्ति मंदिर के पास मिनी बाइपास के पते पर हिमांशु कुमार ने खोली थी। फर्म ने बिना आपूर्ति और बिना कर भुगतान के फर्जी आईटीसी पास किया। फर्म की ओर से जाली जीएसटी रिकाॅर्ड तैयार कर केंद्र व प्रदेश के राजस्व को भारी क्षति पहुंचाई गई।
फर्म ने फर्जी आपूर्ति चालान जारी किए और झूठे जीएसटी रिटर्न दाखिल किए। फर्म के पते की तस्दीक की गई तो वह फर्जी निकला। सोलह करोड़ छब्बीस लाख बासठ हजार छह सौ नौ रुपये की राशि फर्जी प्रपत्रों के जरिये क्लेम की गई। जिन फर्मों से लेनदेन दिखाया गया है वह भी बरेली और मुरादाबाद के पते पर बनाई गई हैं। इज्जतनगर थाने के इंस्पेक्टर क्राइम अवधेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें