फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षामंत्री मनोहर परिकर बोले, पाक को सबक सिखाने के लिए मजबूत रणनीति

Wed, 21 Oct 2015 01:19 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रक्षामंत्री मनोहर परिकर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद सीज फायर का उल्लंघन करने के बदले पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। भारतीय सेना ने 21 जवानों को शहादत का बदला 80 दुश्मनों को मारकर लिया है। आगे भी दुश्मनों को सबक सिखाने के लिए मजबूत रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन

रक्षामंत्री मंगलवार को बरेली में थे। सुरक्षा के नाम पर कैंट के कुछ रास्तों को बंद करने के संबंध में यहां उत्तर भारत मुख्यालय में सैन्य और छावनी परिषद के अफसरों की बैठक और निरीक्षण के बाद परिकर ने दोपहर शहर के भारत सेवा ट्रस्ट पर पत्रकारों से वार्ता की। सेना भर्ती में घुसपैठ की कोशिश के मामलों पर कहा: भर्ती रैली में कोई आ गया तो उसे घुसपैठ नहीं माना जा सकता। किसी भी घुसपैठिए की भर्ती नहीं हो पा रही है। भर्ती के मामले में सेना पूरी तरह से चौकस है। चाइना से संबंधों के सवाल को उन्होंने संवेदनशील बताकर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। रक्षामंत्री ने बताया कि सेना की स्किल अपग्रेडिंग पर काम हो रहा है। ट्रेनिंग बढ़ाई जा रही है। बोले- थल सेना, वायु सेना और जल सेना को अत्याधुनिक अस्त्रशस्त्रों से लैस किया जा रहा है। अपडेट तकनीकी के हेलीकॉप्टर्स के लिए कुछ देशों से करार किया गया है। रक्षामंत्री ने कहा कि मित्र देशों से और बेहतर रिश्ते कायम करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

 इंसेट..
अमेरिका में कुत्ता भी नहीं मार सकते
स्वागत के दौरान भाजपाइयों को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री परिकर ने कहा कि अमेरिका में कुत्ता और घोड़ा भी नहीं मार सकते क्योंकि इन दोनों पशुओं से वहां के लोग दिल से प्यार करते हैं लेकिन भारत में गोकशी खुलेआम हो रही है। जबकि यहां गोहत्या पर कानूनी प्रतिबंध है। कार्यकर्ताओं से 2017 के विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान करते हुए बोले- हमारे लिए यूपी का जीतना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


दादरी के लिए सपा सरकार जिम्मेदार
दादरी की घटना के लिए उन्होंने प्रदेश की सपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि इस घटना से साबित हो गया है कि राज्य सरकार कुछ नहीं कर रही। प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप हो गई है और पुलिस तंत्र बेकार हो गया वरना ऐसी घटनाएं नहीं होतीं, इसलिए इस घटना के लिए किसी और को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें