फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सत्यापन में बिजली लाइनों, फीडरों की मरम्मत में मिलीं खामियां

Fri, 03 May 2024 05:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गर्मियों से पहले बिजली लाइनों, फीडरों और उपकेंद्रों की मरम्मत के कार्यों में गड़बड़ियां मिल रही हैं। सत्यापन में जिलेभर में 100 से ज्यादा काम संतोषजनक नहीं पाए गए हैं। विद्युत निगम के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल के आदेश पर मरम्मत कार्यों का सत्यापन कराया जा रहा है। 413 में 269 कार्यों का निरीक्षण कर 89 टीमें सत्यापन कर चुकी हैं। इनमें 100 कार्यों की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई है।
विज्ञापन

गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत निगम से अभियान चलाकर फरवरी और मार्च में बिजली लाइनों, फीडरों और उपकेंद्रों में मरम्मत के काम कराए थे। इन कार्यों पर मोटा बजट भी खर्च किया गया, लेकिन अप्रैल मध्य से तापमान में इजाफा होने के साथ बिजली लाइनें धोखा देने लगीं। जिन स्थानों पर मरम्मत के काम कराए गए वहां भी लोकल फॉल्ट और ट्रिपिंग की शिकायतें बढ़ गईं। पिछले दिनों विद्युत निगम के चेयरमैन ने बरेली में समीक्षा बैठक के दौरान शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कार्यों के सत्यापन का आदेश दिया था। 413 कार्यों के सत्यापन के लिए 89 टीमों को लगाया गया है। अब तक 269 कार्यों का सत्यापन किया जा चुका है। बृहस्पतिवार को 120 कार्यों की गुणवत्ता का सत्यापन किया गया। विद्युत वितरण खंड द्वितीय में अब तक 43 कार्यों की गुणवत्ता खराब मिली है।
इसके अलावा विद्युत वितरण खंड बहेड़ी में तीन, आंवला में 50, विद्युत वितरण मंडल बरेली में तीन और विद्युत वितरण क्षेत्र बरेली प्रथम में एक कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया है। शुक्रवार को भी मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के बाद जांच आख्या चेयरमैन को भेजी जाएगी। अधीक्षण अभियंता अशोक चौरसिया ने बताया कि इसी सप्ताह सत्यापन पूरा कर लिया जाएगा। कार्यों में मिलीं खामियों को दूर कर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें