बर्तन की दुकान में ग्राहकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
फूल व तांबे के बर्तनों की मांग ज्यादा
बर्तन कारोबारी वरुण मनचंदा के मुताबिक अब पीतल, एल्युमिनियम के बजाय लोग तांबे और फूल के बर्तनों की ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं, क्योंकि इन धातुओं में खाद्य पदार्थों के सेवन से शरीर में क्षारीय गुण बढ़ते हैं। इसके अलावा ब्रांडेड बर्तनों की भी जमकर बिक्री का अनुमान है। तांबे के नॉन स्टिक बर्तन ट्रेंड में हैं। इन पर कंपनी की ओर से गारंटी भी है।
हल्के वजन और कम कैरट के भी गहने
सोने की बढ़ती कीमतों के चलते अब बाजार में हल्के वजन और कम कैरट यानी 16, 18, 20 कैरट के गहने सराफा कारोबारियों ने मंगा रखे हैं। कोलकाता, मुंबई, मेरठ की हल्के वजन में डिजाइनर गहनों का स्टॉक है। टेंपल डिजाइन गहने भी हैं। क्षमतानुसार लोग खरीदारी करेंगे। ईयर रिंग, रिंग, चेन, ब्रेसलेट की मांग ज्यादा होगी। चांदी की पायल, सिक्के, कड़े, चेन, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, बर्तन की मांग ज्यादा होगी।
लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां खरीदती महिला व युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
सिक्कों को परखकर करें खरीदारी
सराफा कारोबारी सुदेश अग्रवाल के मुताबिक धनतेरस पर गहनों के साथ ही सोने-चांदी के सिक्कों की भी जबरदस्त मांग होती है। बाजार में पुराने सिक्कों का भरपूर स्टॉक है, पर लोगों को खरीदते समय उन्हें परखने का सुझाव दिया है। साथ ही, नए सिक्कों पर हाॅलमार्क की मुहर देखने के लिए भी कहा है, ताकि खरीदारी जेब पर भारी न पड़े।
कपड़ा, पूजन सामग्री और किराना बाजार में उछाल
कपड़ा कारोबारी नरेंद्र गुप्ता के मुताबिक धनतेरस पर धातुओं की खरीदारी के साथ कपड़े की भी जमकर बिक्री होती है। त्योहार पर नए कपड़े खरीदने की परंपरा है। वहीं, सर्दियों की सुगबुगाहट से साड़ी, सूट, कुर्ता आदि की बिक्री होती है। धनतेरस के दिन पूजन सामग्री की भी खरीदारी जमकर होगी। वहीं, त्योहार पर घर में पकवान बनाने के लिए किराना कारोबार में भी बेहतर कारोबार का अनुमान है।