फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: अस्पताल कर्मी की आत्महत्या के मामले में चार आरोपियों पर रिपोर्ट, पिता-पुत्र समेत तीन भेजे गए जेल

Tue, 29 Oct 2024 09:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: जिला अस्पताल के कर्मचारी नीरज वाल्मीकि ने आत्महत्या करने से पहले अपने मोबाइल से वीडियो बनाए थे। इसमें उन्होंने पड़ोसी रामभरोसे के परिवार पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। मृतक की पत्नी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
नीरज का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिला अस्पताल के कर्मचारी नीरज वाल्मीकि की आत्महत्या के मामले में सोमवार को तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया। इनमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। एससी एसटी एक्ट में दर्ज मामले की विवेचना सीओ तृतीय करेंगे।

विज्ञापन


प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जाटवपुरा निवासी नीरज जिला अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। शुक्रवार को नीरज ने अपने बंद घर में फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। इससे पहले उन्होंने सात-सात मिनट के दो वीडियो बनाकर इज्जतनगर पुलिस और पड़ोसी दबंग रामभरोसे के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। 

मृतक की पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट 
नीरज की पत्नी नीतू ने इज्जतनगर थाने में तहरीर देकर राजवीर, रामभरोसे व रामभरोसे के दो बेटों हरीश और श्याम को नामजद कराया था। चारों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई। मुकदमा दर्ज कर इज्जत नगर पुलिस ने रामभरोसे, श्याम और राजवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, हरीश की भूमिका की भी जांच की जा रही है। हरीश रांची में रहता है। पुलिस उससे भी पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विवादित मकान बेचकर नीरज को कानूनी पचड़े में उलझाया
बताया जा रहा है कि नीरज ने जो मकान राजवीर से खरीदा था उस मकान की जमीन को लेकर पहले से आपसी विवाद था। नीरज से विवाद की बात छिपाकर उसे बैनामा कर दिया गया। मकान बेचने के बाद राजवीर और रामभरोसे ने उसमें कानूनी अड़चन पैदा कर दी। सूत्रों के मुताबिक नीरज के मकान को लेकर कोर्ट में भी कार्रवाई की गई थी। 

इस वजह से नीरज कानूनी पचड़े में फंसने से अवसाद में आ गए थे। जब भी नीरज अपने मकान पर जाते थे तो रामभरोसे और राजवीर उन्हें परेशान करते थे। उन पर मकान छोड़ने का दबाव बनाते थे। नीरज अपनी महिला साथी को किराये पर रहने के लिए मकान दिखाने ले गए तो उनसे अभद्रता की गई। इससे तनाव में आकर नीरज ने मौत को गले लगा लिया।

रांची में रहता है एक आरोपी 
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि नीरज वाल्मीकि की पत्नी की ओर से दी गई तहरीर पर चार लोगों पर रिपोर्ट लिखकर तीन को जेल भेज दिया गया है। एक आरोपी रांची में रहता है, उसकी भूमिका की भी जांच की जाएगी। वीडियो में तीन साल पहले इज्जतनगर थाने में शिकायत करने की बात कही गई है। एफआईआर से लेकर सामान्य शिकायतों तक का रिकॉर्ड दिखवाया गया, लेकिन नीरज की कोई शिकायत नहीं मिली। विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

खबर से संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें