फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बुजुर्ग से फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कराया, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। बुजुर्ग से फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कराने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के गांव टिसुआ निवासी रामस्वरूप ने बताया कि गांव के युवक अनीश ने उनकी दो बीघा जमीन बेचने का अपने रिश्तेदारों से सौदा करवाया था, लेकिन बुजुर्ग से फर्जी तरीके से दो बीघा की जगह पांच बीघा जमीन का बैनामा 15 जून को शादाब खान व शहाना बेगम के नाम करवा दिया था।
विज्ञापन

आरोपी अनीश ने उनके बैंक खाते में अपना मोबाइल नंबर लगवा कर ऑनलाइन 33000 रुपये भी निकाल लिए थे। इसकी शिकायत उन्होंने बरेली एसएसपी को रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेजकर की थी। तहसील दिवस में भी शिकायत की थी। थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें