फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दबंगों ने मांगी रंगदारी, विरोध पर व्यापारी के बेटे को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। रंगदारी न देने पर दबंगों ने युवक को पीट कर घायल कर दिया। घटना का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में युवक के परिजनों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला काहरान निवासी एक व्यापारी की पत्नी बीमार है। उनके उपचार के लिए बेटा नगर से आवागमन करता रहता है। व्यापारी के बेटे से क्षेत्र के कुछ दबंगों ने रंगदारी की मांग की। इसकी जानकारी होने पर व्यापारी ने दबंगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। बृहस्पतिवार की रात दबंगों ने तमंचा दिखाकर युवक के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने में युवक के चाचा भी घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही व्यापारी ने थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
व्यापारी का आरोप है कि दबंगों पर थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्हें अनहोनी की आंशका सता रही है। इसलिए उन्होंने मामले से एसएसपी समेत डीजीपी को ट्वीट किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें