फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शून्य मुख्तारनामे से किया बैनामा और दान, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी क्षेत्र में शातिर जालसाजों ने शून्य मुख्तारनामे का इस्तेमाल कर जमीन को खुर्दबुर्द करने के लिए बैनामा किया और दानपत्र भी बना डाला। डीआईजी से शिकायत के बाद तीन लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मढ़ीनाथ निवासी जितेंद्र शर्मा ने डीआईजी अजय कुमार साहनी को बताया कि उन्होंने नदीम हुसैन और हसीब खान के साथ मिलकर जगतपुर लाला बेगम बीसलपुर चौराहे के पास 193 वर्ग गज जमीन इसी साल सितंबर में तीन भाइयों लाखन सिंह, भगवानदास और लालकरन से खरीदी थी। जमीन पर गए तो शमीम खानम और उसका बेटा आसिम अली खान झगड़ा करने लगे। उन्होंने बताया कि जमीन मुख्तारनामा के जरिये जियाउल नवी से खरीदी है। जमीन के पूर्व मालिक बाबूराम ने 1991 में जियाउल को मुख्तारनामा किया था। चूंकि 1995 में बाबूराम की मृत्यु हो गई, इसके बाद जियाउल को किया गया मुख्तारनामा शून्य हो गया। इसके बाद भी जियाउल ने शमीम खानम से साज कर उनके हक में बैनामा किया। शमीन ने जमीन का दानपत्र अपने पुत्र आसिम अली को कर दिया। डीआईजी के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें