फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजना है मुझे है अब सबसे अलग

Sun, 08 Oct 2017 01:49 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
करवाचाौथ्‍ा
विज्ञापन

विज्ञापन
फिल्मों और बाजारवाद ने करवाचौथ में ग्लैमर का तड़का लगा दिया है। पति की लंबी उम्र के लिए रखे जाने वाले इस व्रत का क्रेज इतना बढ़ गया है कि अब करवाचौथ पर कई करोड़ का कारोबार होने लगा है। करवा, सूप, छलनी और पटली तक सब कुछ डिजायनर हो गया है। सुखद बदलाव यह है कि महिलाओं के साथ कुछ पुरुष भी व्रत रखने लगे हैं। जीएसटी के कारण भले ही कॉस्मेटिक और ब्यूटी पार्लर सर्विस महंगी हो गईं हों पर महिलाओं ने इन पर खूब खर्च किया। नामचीन ब्यूटीपार्लरों में तो सप्ताह भर पहले बुकिंग कराने वाली सुहागिनों को ही सेवाएं मिल सकीं। करवाचौथ की पूर्व संध्या पर देर रात तक जलेबी की दुकानें भी गुलजार रहीं। फेनी, रबड़ी, इमरती भी खूब बिकीं।
 
करीब 20 हजार महिलाएं पहुंची ब्यूटीपार्लर
शहर में तकरीबन 450 ब्यूटी पार्लर हैं। शनिवार को ब्यूटी पार्लर में इस कदर भीड़ रही कि नामी पार्लरों ने सिर्फ उन्हीं क्लाइंट को सेवाएं दीं गईं जिन्होंने एक सप्ताह पहले बुकिंग करा रखी थी। करवाचौथ से एक दिन पहले यानी शनिवार को करीब 20 हजार महिलाओं ने ब्यूटीशियन की सेवाएं लीं। रविवार को भी ब्यूटीपार्लर में भारी भीड़ रहने की संभावना है। करवाचौथ पर सर्विस देने के लिए पार्लर आठ से दस हजार रुपये तक वसूल रहे हैं। पहले महिलाएं सिर्फ फेशियल और वैक्स ही कराती थीं, पर अब हेयर कलर, हेयर और बॉडी स्पा का क्रेज बहुत बढ़ गया है। करवाचौथ जैसे विशेष मौकों पर महिलाएं महंगी सेवाएं लेने लगी हैं। ब्रांडेड पार्लर संचालिका शिल्पी सूरी ने बताया कि करवाचौथ की पूजा से कुछ घंटे पहले तक महिलाएं मेकअप कराने आती हैं। मेहंदी लगवाने की होड़ लगी रही। कई युवतियाें ने इंटरनेट से मेहंदी की डिजाइन चुनीं। भीड़ ज्यादा होने से मेहंदी लगाने वालों ने भी मनमानी फीस वसूली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


30 करोड़ की साड़ियां बिकीं 
इस बार करवाचौथ पर महंगाई और मंदी का दौर नहीं दिखा। व्यापारियों के मुताबिक साड़ियों का करीब 30 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। इसके साथ ही पत्नी को उपहार देने के लिए लोगों ने गहने भी खूब खरीदे। अखिल भारतीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष तरुण साहनी का कहना है कि जीएसटी से व्यापारी जरूर प्रभावित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें