फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल टाउन का गेट बंद करने के मामले में नहीं हो पाया फैसला

विज्ञापन
गेट न खोलने की जिद पर अड़े मॉडल टाउन वालों ने एसीएम की भी नहीं सुनी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

दोनों पक्ष अड़े, एसीएम ने अब डीएम पर छोड़ा अंतिम निर्णय

बरेली। मॉडल टाउन का गेट बंद होने का मामला एसीएम के दो बार इलाके के लोगों से वार्ता करने के बावजूद हल नहीं हो सका। बुधवार शाम काफी देर तक लोगों से बातचीत के दौरान कई विकल्प रखे गए लेकिन लोग किसी पर तैयार नहीं हुए। एसीएम का कहना है कि अब वह अपनी रिपोर्ट डीएम को देंगे। इसके बाद वही तय करेंगे कि इस मामले में अंतिम फैसला क्या लिया जाए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बाद संजयनगर के पास मॉडल टाउन गेट को कुछ लोगों ने बंद कर दिया था। गेट खोलने और बंद करने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ रहे हैं। यहां रहने वाले डॉ. दिवाकर चौबे सहित कई लोगों ने डीएम नितीश कुमार से शिकायत कर गेट खुलवाने की मांग की थी, जबकि भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा सहित कई लोग गेट बंद करने के पक्ष में हैं। इनका कहना है कि गली में तेजी से वाहन निकलने से कई बार एक्सीडेंट हो चुके हैं। एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह ने एसीएम फर्स्ट रोहित यादव को मंगलवार को लोगों से बातचीत करने के लिए भेजा था। बुधवार शाम फिर रोहित यादव मॉडल टाउन पहुंचे। पहले यह विकल्प रखा गया कि डॉ. चौबे सहित आसपास के रहने वाले कुछ लोगों को गेट की चाबी दे दी जाए और वह अपनी सुविधानुसार उसे खोल या बंद कर सकते हैं। इसके अलावा गेट के बाहर चौकीदार बैठाने की भी पेशकश हुई, लेकिन इन सभी विकल्पों पर लोगों के बीच सहमति नहीं बन सकी। एसीएम इसकी रिपोर्ट गुरुवार को डीएम को सौंपेंगे।

मॉडल टाउन का गेट बंद करने के मामले में मैं बुधवार को दूसरे दिन भी मौके पर गया। लोगों से लंबी वार्ता के बावजूद कोई नतीजा नहीं निकला। इस प्रकरण की रिपोर्ट डीएम को सौंप दूंगा। - रोहित यादव, एसीएम फर्स्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें