फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो संक्रमितों की मौत, 42 और संक्रमित मिले

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

मीरगंज सीएचसी के सेवानिवृत्त कर्मचारी और आजमनगर के संक्रमित की मौत

बरेली। कोरोना संक्रमण के 42 नए मामले सामने के साथ ही शुक्रवार को दो संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 47 पर पहुंच गया है। नए मिले संक्रमितों को सर्विलांस टीम आइसोलेशन के लिए कोविड वार्ड में शिफ्ट करा रही है। नए मिले संक्रमितों में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अलावा स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के कई कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक, आजमनगर का एक गंभीर मरीज गुरुवार को ट्रू-नेट की जांच में संक्रमित मिला था। उसे देर रात ही कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। वहीं, मीरगंज सीएचसी के सेवानिवृत्त स्वास्थ्य निरीक्षक भी संक्रमित थे। उनका इलाज कोविड एल-3 अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।

15 संक्रमितों के बारे में देर रात तक जानकारी नहीं जुटा सकी सर्विलांस टीम

बरेली। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को मिले 42 संक्रमितों में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कर्मचारी, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी समेत कई और विभागों का स्टाफ भी शामिल है। इसके अलावा ग्रीन पार्क पॉश कॉलोनी में दो और संक्रमित सामने आए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, आईवीआरआई, ट्रू-नेट, कारपोरेट लैब, एंटीजन किट से मिली रिपोर्ट में खिरका के चार व्यक्ति, फतेेहगंज पश्चिमी की युवती, रुहेलखंड विश्वविद्यालय स्टाफ के चार लोग, मेडिकल मोबाइल यूनिट का एक कर्मी, सदर बाजार सरजू का खाता की महिला, भूड़ की मठिया की युवती, बिहारीपुर गली का व्यक्ति, मॉडल टाउन का युवक, बालाजी विहार कर्मचारी नगर का युवक और एक नौ साल का बच्चा, सिविल लाइंस की बुजुर्ग महिला, कन्हैया टोला का व्यक्ति, बिधौलिया सीबीगंज का व्यक्ति, किला छावनी का युवक, थाना बिथरी के तीन पुलिसकर्मी, ग्रीन पार्क के दो लोग, मढ़ीनाथ की दो युवतियां संक्रमित मिली हैं। इसके अलावा 15 संक्रमितों की रिपोर्ट सर्विलांस टीम देर रात तक नहीं जुटा सकी है। एसीएमओ ने शनिवार को शेष संक्रमितों की जानकारी देेने को कहा है।

मीरगंज के मृतक का परिवार भी है संक्रमण की चपेट में

मृतक रिटायर्ड हेल्थ सुपरवाइजर की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उनके परिवार के सात लोगों का सैंपल जांच को लिया गया था। इसमें उनका बेटा, दो नाती/पोता की रिपोर्ट पॉजीटिव मिली है। बीते दिनों वह एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। ऐसे में गांव परौरा निवासी ईंट भट्ठा मालिक के दामाद की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई थी। इसके बाद परौरा इलाका प्रशासन ने सील करा दिया था।

पुराना रोडवेज के एक लस्सी व्यवसायी के भाई की मौत

पुराना रोडवेज नॉवल्टी चौराहा स्थित एक प्रतिष्ठित लस्सी व्यवसायी के भाई की सुबह हार्टअटैक से मौत हो गई। छोटे भाई ने बताया कि वह कई दिनों से घर पर ही थे और शुगर, बीपी की बीमारी से ग्रसित थे। सुबह घर पर ही दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। बताया कि उन्होंने और उनके भतीजे ने कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते एहतियातन सैंपलिंग कराई है।

स्क्रीनिंग के बाद लिए 714 सैंपल

तीन सौ बेड के अस्पताल में चल रही स्क्रीनिंग में एक टीम ने 140 संदिग्ध रोगियों की जांच की। वहीं, एक मेडिकल मोबाइल यूनिट की टीम ने सीएचसी और पीएचसी पर 508 लोगों के सैंपल लिए। देर शाम तक 714 सैंपल लिए गए। इन्हें जांच के लिए शनिवार सुबह आईवीआरआई भेजा जाएगा। शुक्रवार को 246 जांच रिपोर्ट मिलीं। इसमें 42 पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें